देश में कोरोना सक्रिय मामले तेजी से घट रहे, दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कोरोना सक्रिय मामले तेजी से घट रहे, दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 92,506,811 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,001,773 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 208826 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10196885 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 152274 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,05,57,985 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 15,144  नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 181 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 17,170 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.58 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.98 फीसदी है। मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 16 जनवरी को 7,79,377 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 18,65,44,868 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत देश के कोरोना आंकड़ों की बात करें तो कोरोना के दैनिक मामलों और मौतों में उतार चढ़ाव दिख रहा है। कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से घाट रहे हैं यानी कि भारत में कोरोना रिकवरी रेट में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। वहीं दुनियाभर में कोरोना के मामले में अमेरिका नंबर एक पर है। इसके बाद भारत नंबर दो पर है। कोरोना के सक्रिय मामलों को लेकर दुनिया में भारत 13वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है। 

आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के खात्म के लिए कोरोना टीकाकरण का अभियान भी शुरू हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में टीकाकरण के पहले दिन 3352 केंद्रों पर 1,91,181 स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। देश में कोरोना वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ को मंजूरी दी जा चुकी है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1987

876698

7139

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

25

4895

62

अरुणाचल प्रदेश

62

16690

56

असम

2930

212809

1070

बिहार

4046

251975

1453

चंडीगढ़

238

19935

330

छत्तीसगढ़

6867

282760

3551

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

9

3377

2

दिल्ली

2691

618754

10738

गोवा

877

50712

756

गुजरात 

6588

244403

4363

हरियाणा

2129

261019

2983

हिमाचल प्रदेश 

755

55154

964

जम्मू एंड कश्मीर 

1280

120016

1921

झारखंड

1249

115300

1050

कर्नाटक

8713

910377

12162

केरल

68633

770768

3442

लद्दाख

93

9428

128

मध्य प्रदेश 

6524

240948

3751

महाराष्ट्र 

53163

1884127

50388

मणिपुर

380

28089

366

मेघालय

148

13401

144

मिजोरम

85

4228

9

नागालैंड

117

11849

88

ओडिशा

1910

329318

1899

पुडुचेरी

296

37683

642

पंजाब

2578

162289

5499

राजस्थान

5286

306888

2746

सिक्किम

158

5741

130

तमिलनाडु

6128

811798

12257

तेलांगना

4191

285898

1577

त्रिपुरा

38

32902

391

उत्तराखंड

2349

90736

1606

उत्तर प्रदेश 

9162

578405

8570

वेस्ट बंगाल

7151

547515

10041

भारत में कुल मामले

208826

10196885

152274


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।